Dhanbad *सांसद ढुल्लू महतो पर जयराम महतो का हमला — पूछा, “40 हजार करोड़ की संपत्ति कहां से आई?”*

*सांसद ढुल्लू महतो पर जयराम महतो का हमला — पूछा, “40 हजार करोड़ की संपत्ति कहां से आई?”*

*धनबाद:* डुमरी विधायक जयराम महतो गुरुवार को धनबाद पहुंचे और बोकारो बीएसटी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कोर्ट में हाजिर हुए। पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर जमकर हमला बोला।

विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका का हवाला देते हुए कहा कि सांसद ढुल्लू महतो ने अकूत संपत्ति अर्जित की है, जिसकी जांच का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया है। उन्होंने दावा किया कि सांसद के पास करीब 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है।

 

जयराम महतो ने कहा कि सरकार को सांसद की संपत्ति और उनके तीन साझेदारों की भी जांच करानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर गलत कारनामों को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

 

विधायक ने सांसद द्वारा बनाए गए राम मंदिर पर सवाल उठाते हुए कहा कि “बिना चंदे के मंदिर कैसे खड़ा हो गया? लोग एक मंदिर बनाने में 50 साल लगा देते हैं, लेकिन इनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई?”

इसके साथ ही जयराम महतो ने पेसा कानून और नगर निकाय चुनावों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग जायज है, जबकि पेसा कानून पर राज्य सरकार को अभी पुनः समीक्षा करने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल