Ranchi *राँची।* डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

*राँची।* डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण और राज्य में मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर की गई।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में अवैध अफीम की खेती से सर्वाधिक प्रभावित जिला, राँची, चतरा, पलामू, चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार, सरायकेला-खरसावां और खूँटी के एसपी शामिल हुए।

 

समीक्षा के दौरान वर्ष 2025 में किए गए अफीम विनष्टीकरण के आंकड़े, पिछले फसलीय वर्ष 2024-2025 में विनष्ट भूमि के जीआर सत्यापन की स्थिति, संबंधित दर्ज कांडों की अद्यतन स्थिति, बड़े तस्करों पर की गई कार्रवाई, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत दिए गए प्रस्ताव और जागरुकता व वैकल्पिक खेती प्रोत्साहन प्रयासों चर्चा हुई।

 

डीजीपी ने अवैध अफीम की खेती के विनाश पर विशेष बल देते हुए मादक पदार्थों के सेवन, खेती और व्यापार की रोकथाम हेतु कई महत्वपूर्ण और बिन्दुवार निर्देश जारी किए, जिनमें एनडीपीएस कांडों में लिंक स्थापित करना, संयुक्त कार्रवाई, समुदाय और तकनीक का प्रयोग, संपत्ति पर कार्रवाई शामिल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल