बेड़ो से 15 वर्षीय किशोर हुआ लापता

बेड़ो से 15 वर्षीय किशोर हुआ लापता

बेड़ो : बेड़ो थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड प्रखंड कार्यालय के सामने से एक 15 वर्षीय किशोर के अचानक घर से गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बेड़ो पुलिस थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता अजय कुमार ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा रिषभ कुमार का बुधवार की अपराह्न लगभग एक बजे घर से गायब हो गया। उन्होंने ने बताया कि वह घर से डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल ट्यूशन जाने के लिए निकला था। लेकिन उसने अपना बैग गुमला रोड में अपने दोस्त के दुकान में रख कर कहीं चला गया। इसके बाद शाम तक अपने बेटे रिषभ को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने रिश्तेदारियों सहित आस पास के गांवों में भी तलाश की लेकिन फिर भी रिषभ का पता नहीं लग सका। वहीं पिता अजय कुमार ने रात में बेड़ो थाना में अपने पुत्र के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुत्र के नहीं मिलने से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर इस नंबर पर सूचना दें 6202805585

फोटो – फाइल फोटो रिषभ कुमार का।

Leave a Comment