मानगो में गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, कार से पांच गोवंश बरामद, चालक हिरासत में

मानगो में गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, कार से पांच गोवंश बरामद, चालक हिरासत में

जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत आज़ादनगर नंबर-2 इलाके में सोमवार देर रात गोवंश तस्करी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई तड़के करीब 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
मानगो पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में गोवंशों को क्रूरता से बांधकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
जांच के दौरान कार संख्या JH05CC 1300 से पुलिस ने पांच गोवंशों को बेहद अमानवीय हालत में ठूंसकर रखा हुआ पाया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गोवंशों को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
पुलिस जांच में एक और गंभीर तथ्य सामने आया कि वाहन पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है।
ड्राइवर हिरासत में, गोवंश सुरक्षित
पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।
बरामद किए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मानगो पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है और जल्द ही और भी खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।