जमशेदपुर में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य डॉग शो, देशभर से 326 स्वान लेंगे हिस्सा

जमशेदपुर में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य डॉग शो, देशभर से 326 स्वान लेंगे हिस्सा

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आगामी 9 से 11 जनवरी तक लगातार तीन दिनों तक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जमशेदपुर केनल क्लब द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर से सैकड़ों खूबसूरत और दुर्लभ नस्ल के स्वान भाग लेंगे।
केनल क्लब की अध्यक्ष रूचि नरेन्द्रन ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 79वां, 80वां और 81वां डॉग शो एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जमशेदपुर केनल क्लब के 38 स्वान शामिल होंगे, जबकि कुल मिलाकर देशभर से 326 स्वान डॉग शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
उन्होंने बताया कि इस डॉग शो में कुल 43 अलग-अलग डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ब्रीड के स्वान दर्शकों को देखने को मिलेंगे, जो स्वान प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेन्द्रन करेंगे।
यह आयोजन न सिर्फ स्वान प्रेमियों के लिए बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए भी मनोरंजन और सीख से भरपूर एक यादगार अनुभव साबित होगा। जमशेदपुर में इतने बड़े स्तर पर हो रहा यह डॉग शो शहर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।