Jamshedpur 09 से 11 जनवरी तक गोपाल मैदान में होगा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव, जिला प्रशासन ने साझा की

09 से 11 जनवरी तक गोपाल मैदान में होगा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव, जिला प्रशासन ने साझा क तैयारियां
जमशेदपुर:
जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन 09 से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में किया जाएगा। साहित्य उत्सव की तैयारियों, सहभागिता एवं आयोजन से जुड़े अन्य विषयों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा ने सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि यह साहित्य उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति एवं जनजातीय विरासत के संरक्षण और प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। तीन दिवसीय इस आयोजन में जिला, राज्य एवं देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, इतिहासकार, विचारक एवं सांस्कृतिक कर्मी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज में संवाद, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जिले के सभी साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस साहित्य उत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।