Jamshedpur बागबेड़ा में नेत्र ज्योति महायज्ञ: 258 जरूरतमंदों को मिली रोशनी, रघुवर दास ने की सराहन

बागबेड़ा में नेत्र ज्योति महायज्ञ: 258 जरूरतमंदों को मिली रोशनी, रघुवर दास ने की सराह

 

जमशेदपुर:बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ के तहत कुल 258 जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं तथा ठंड को देखते हुए कंबलों का भी वितरण किया गया।

नेत्र ज्योति महायज्ञ के अंतिम दिन कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी ने बड़ी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ इस महायज्ञ को सफल बनाया है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाली शहर की सामाजिक संस्थाओं की भूमिका की भी प्रशंसा की।

रघुवर दास ने कहा कि कम खर्च में मोतियाबिंद ऑपरेशन कर जरूरतमंदों को नई दृष्टि प्रदान करना मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, और रेड क्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।