दिनांक-04.01.26 को टेल्को थाना क्षेत्र अन्तर्गत खड़काई रोड के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति के हत्या मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित टीम द्वारा 24 घंटे के अन्दर कांड का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त 03 अपराधियों को घटना में प्रयुक्त चापड़, दाब, फरसानुमा धारदार हथियार आदि सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया साथ ही साथ इस कांड में फिरार एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है ।






