Jharkhand Ranchi *रांची में 17 जनवरी को झारखंड राज्य सीनियर फेडरेशन कप के लिए कुश्ती चयन ट्रायल

*रांची में 17 जनवरी को झारखंड राज्य सीनियर फेडरेशन कप के लिए कुश्ती चयन ट्राय*

 

*रांची।* झारखंड राज्य सीनियर फेडरेशन कप के लिए कुश्ती चयन ट्रायल का आयोजन 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 10 बजे से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा।

इस चयन ट्रायल के माध्यम से झारखंड के खिलाड़ियों का चयन आगामी सीनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 के लिए किया जाएगा, जो गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी। चयनित पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

???? कौन ले सकता है भाग

20 वर्ष (2006 या उससे पहले जन्मे) सभी पहलवान भाग ले सकते हैं।

18–19 वर्ष (2007/2008 जन्म वर्ष) के खिलाड़ी मेडिकल या पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकते हैं।

 

???? आवश्यक दस्तावेज

ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है –

जन्म प्रमाणपत्र (पंचायत/नगर परिषद द्वारा निर्गत)

आधार कार्ड

आवासीय प्रमाणपत्र

सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति

एक पासपोर्ट साइज फोटो

 

वज़न वर्ग (Weight Categories)

पुरुष ग्रीको-रोमन शैली:

55 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 67 किग्रा, 72 किग्रा, 77 किग्रा, 82 किग्रा, 87 किग्रा, 97 किग्रा, 130 किग्रा

 

महिला फ्री स्टाइल:

53 किग्रा, 57 किग्रा, 68 किग्रा

पुरुष फ्री स्टाइल:

65 किग्रा

ट्रायल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें —

???? राजीव रंजन (भीम): 7352062572

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई