जादूगोड़ा में विहंगम योग विश्वशांति वैदिक महायज्ञ सम्पन्
जादूगोड़ा स्थित राखा कॉलोनी में नीलम कश्यप जी द्वारा एक कुण्डीय विहंगम योग विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने आहुतियां प्रदान की।
यज्ञ पुरोहित महावीर विद्यार्थी जी द्वारा संपन्न कराया गया, प्रवचनकर्ता नीरज मिश्रा ने विहंगम योग से मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा करते हुए युवाओं को मेडिटेशन से लाभांवित होने की बात कही। साथ ही यजमान दंपति राजेश कुमार ठाकुर को विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” प्रदान किया।






