Jamshedpur *उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की ‘जिवेदोक अभियान’ की समीक्षा बैठक, कुल 17 प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा*

========================

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*

*प्रेस विज्ञप्ति- 10/2026*

*05 जनवरी 2026*

==========================

 

*उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की ‘जिवेदोक अभियान’ की समीक्षा बैठक, कुल 17 प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा*

*डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन पर उप विकास आयुक्त ने दिया बल, बोले- धरातल पर कार्य होने के साथ-साथ डॉक्यूमेंटेशन भी उचित तरीके से करें*

———————————-

 

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘जिवेदोक’ अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में सामुदायिक स्तर पर स्थापित किए जा रहे उद्यमों की समीक्षा हेतु समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित एवं प्रस्तावित उद्यम इकाइयों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस अभियान का उद्देश्य सभी प्रखंडों में उपलब्ध सामुदायिक संसाधनों को ध्यान में रखते ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा लाभार्थियों को उद्यमी के रूप में सशक्त बनाना है। बैठक के दौरान जिले में संचालित कुल 17 उद्यमों की प्रगति पर विमर्श किया गया। इनमें प्रमुख रूप से बोड़ाम में मधु प्रसंस्करण इकाई, मुसाबनी में डोकरा आर्ट एवं सिल्क परियोजना, घाटशिला के चेंगजोड़ा में हेरिटेज ग्राम, बोड़ाम के अंधारझोर में वाद्य यंत्र निर्माण, गुड़ाबांदा में बकरी पालन, बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में बंबू ट्रिटमेंट प्लांट, जुगिशोल में SFRUTI क्लस्टर एवं काजू प्रोसेसिंग यूनिट, गोलमुरी सह जुगसलाई में मशरूम उत्पादन, धालभूमगढ़ में पैटकर पेंटिंग, घाटशिला में वुड कार्विंग परियोजना, डुमरिया के लखाईडीह में सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई, पोटका एवं पटमदा में पोल्ट्री को-ऑपरेटिव, डुमरिया में माइक्रो इकोनॉमिक जोन, तथा सीएम स्मार्ट ग्राम योजना के अंतर्गत संचालित उद्यम शामिल हैं।

 

बैठक में चेंगजोड़ा के हेरिटेज विलेज प्रोजेक्ट के उचित संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि चूंकि इस प्रोजेक्ट से राजस्व संग्रहण जुड़ा है, ऐसे में इसका संचालन भी सरकार के गाइडलाइन के अनुसार होनी चाहिए। जीएम डीआईसी को प्रोजेक्ट के बेहतर संचालन हेतु तकनीकी रूप से समर्थ प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया। मानुषमुड़िया के बंबू ट्रिटमेंट प्लांट स्थल का जांच कर प्रोजेक्ट क्रियान्वित किया जा सकता है या नहीं इसकी भी रिपोर्टिंग का निर्देश जीएम डीआईसी को दिया गया । उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी उद्यमों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं स्थायित्व पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा लाभार्थियों को तकनीकी एवं विपणन से जुड़ा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि जिवेदोक अभियान के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

 

==========================

*Team PRD (East Singhbhum)*

==========================

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।