जमशेदपुर: बाड़ीगोरा चौक पर बस की चपेट में आने से युवती की मौत, 5 वर्षीय बच्ची गंभीर

जमशेदपुर: बाड़ीगोरा चौक पर बस की चपेट में आने से युवती की मौत, 5 वर्षीय बच्ची गंभीर
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ीगोरा चौक पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब युवती बच्ची को लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान ‘भोले शंकर’ नामक बस ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगाने का प्रयास किया, हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बस को जलने से बचा लिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दुर्घटना के लिए रेलवे प्रशासन जिम्मेदार है। उनका कहना है कि बाड़ीगोरा रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है और जैसे ही फाटक खुलता है, वाहनों की जल्दबाजी के कारण आए दिन हादसे होते हैं।
घटना से आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक और बाड़ीगोरा मुख्य सड़क को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात प्रभावित रहा। पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।