टेल्को थीम पर्क में चापड़ से हमला, मोहम्मद सोहेल नामक युवक की मौत, दूसरा अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल ,
शव नीलडीह क्लब के पीछे से बरामद
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 4 अपराधियों ने चापड़ से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस हमले के बाद मोहम्मद सोहेल का शव नीलडीह क्लब के पीछे से बरामद किया गया, जबकि दूसरा युवक अब्दुल सूफियान गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल युवकों की
पहचान मोहम्मद सोहेल और अब्दुल सूफियान के रूप में हुई है. मोहम्मद सोहेल जुगसलाई थाना क्षेत्र के खजांची मोहल्ला का रहने वाला था, जबकि अब्दुल सूफियान बाबू फ्लैट के समीप रहता है. जानकारी अनुसार, दोनों युवक उनके जान पहचान के कुछ लोगो से मिलने टेल्को गये वहा फिर सभी ने नशा करने के मकसद से थीम पर्क टेल्को मे ही गये । इसी दौरान उन्न चारो ने अपराधियों अचानक मोहम्मद सोहेल पर चापड़ से हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह घायल होकर वही गिर गया फिर उन्होंने अब्दुल सूफियान पर हमला गिया वो किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला. अब्दुल सूफियान पुलिस को बताया कि वह हमले के दौरान भागने में सफल रहा, लेकिन सोहेल घायल अवस्था में वहीं रह गया. घटना के बाद सोहेल लापता था, जिसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी. बाद में उसका शव नीलडीह क्लब के पीछे से बरामद होने से मामले ने हत्या का रूप ले लिया. घटना की
सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.






