Jharkhand *झारखंड में पहली बार होगा डिफेंस कॉन्क्लेव — स्थानीय उद्योगों को रक्षा क्षेत्र में नए अवसरों का मिलेगा द्वार*

*झारखंड में पहली बार होगा डिफेंस कॉन्क्लेव — स्थानीय उद्योगों को रक्षा क्षेत्र में नए अवसरों का मिलेगा द्वार

 

*जमशेदपुर* Jharkhand आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने और स्थानीय एमएसएमई उद्योगों को रक्षा क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन 16 और 17 जनवरी 2026 को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस कॉन्क्लेव का आयोजन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) और भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स (नोडल एजेंसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें लघु उद्योग भारती, बीईएमएल सहित कई संस्थाएं सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं।

कॉन्क्लेव का उद्घाटन रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ 16 जनवरी को करेंगे। इस अवसर पर पूर्व वायुसेना प्रमुख (रिटायर्ड) एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और रक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

झारखंड के एमएसएमई को मिलेगा बड़ा अवसर

एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के एमएसएमई उद्योगों को रक्षा क्षेत्र में कार्य के अवसर उपलब्ध कराना है। फिलहाल देशभर में करीब 17,000 एमएसएमई इकाइयाँ रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं, लेकिन जमशेदपुर और आसपास की भागीदारी सीमित है।

इस आयोजन से स्थानीय उद्यमियों को रक्षा क्षेत्र में संभावनाओं और उत्पाद निर्माण की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब ऑटोमोबाइल और रेलवे सेक्टर के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में भी झारखंड के उद्योगों के लिए नए द्वार खुलेंगे, जिससे पूरे कोल्हान और राज्य के एमएसएमई सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा।

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां होंगी शामिल

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की महासचिव केका शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्रालय कई वर्षों से एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र को जोड़ने की दिशा में प्रयासरत है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के बाद अब जमशेदपुर की औद्योगिक क्षमता को देखते हुए यहां इस आयोजन का निर्णय लिया गया है।

 

कॉन्क्लेव के दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयाँ भाग लेंगी। इसमें एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के विशेषज्ञ अधिकारी उद्यमियों को रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराएंगे।

 

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अविक राय ने कहा कि यह झारखंड का पहला राज्य स्तरीय डिफेंस कॉन्क्लेव होगा, जो राज्य के एमएसएमई उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

 

एशिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया ने बताया कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अब तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में वर्ल्ड क्लास उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है, और अब यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में भी नए अवसरों का सृजन करेगा। कॉन्क्लेव में लगभग 50 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें से 5–6 स्टॉल रक्षा मंत्रालय से जुड़े होंगे, जहाँ उद्यमियों को आवश्यक उत्पादों की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।