Jamshedpur *_बर्मामाइंस में पेयजल कनेक्शन नहीं, गंदा पानी सप्लाई करने पर जद (यू) नेताओं का रोष समस्या नहीं सुलझी तो

*_बर्मामाइंस में पेयजल कनेक्शन नहीं, गंदा पानी सप्लाई करने पर जद (यू) नेताओं का रोष समस्या नहीं सुलझी त टाटा स्टील यूएआईएसएल गेट पर होगा जोरदार प्रदर्शन_*

 

जमशेदपुर।

बर्मामाइंस क्षेत्र के विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती, विनोबा बस्ती सहित अन्य इलाकों में टाटा स्टील यूएआईएसएल द्वारा अब तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए जाने तथा जुस्को द्वारा गंदा एवं दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है।

 

जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक श्री सरयू राय ने टाटा स्टील यूएआईएसएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती, विनोबा बस्ती, दास बस्ती एवं कोयला ताल बस्ती में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की स्पष्ट अनुशंसा की थी। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कंपनी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि जुस्को द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी अत्यंत गंदा है, जिसे पीने से क्षेत्रवासियों में संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कंपनी पेयजल सुविधा के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर बस्तीवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट को लेकर अपनी समस्याएं साझा कीं और कंपनी पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया।

 

जद (यू) नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई, तो बस्तीवासियों के साथ मिलकर टाटा स्टील यूएआईएसएल गेट के समक्ष जोरदार आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडेय एवं दीपु तिवारी, कोषाध्यक्ष दीनू, रसो बेहरा, सिद्धू कानू बस्ती के मुखिया अशोक पांडेय, राम बस्ती के मुखिया राम कर्मकार, राम कुमार, राजेश, प्रकाश, रविंद्र ठाकुर, भोला रजक, राम नरेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई