दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं वीर शहीद सुनील महतो की जन्म जयंती पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोज
जमशेदपुर। झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट “दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप–2026” का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में विक्टर सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट 10 एवं 11 जनवरी 2026 को को-ऑपरेटिव कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी तथा सभी मैच 6-6 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को ₹51,000 नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को ₹31,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल भी दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
विक्टर सोरेन ने कहा कि यह आयोजन झारखंड आंदोलन के नायकों के संघर्ष और बलिदान को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देगा। उन्होंने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।







