Jamshedpur जमशेदपुर में रेड क्रॉस द्वारा स्व. केके सिंह की स्मृति में नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू

जमशेदपुर में रेड क्रॉस द्वारा स्व. केके सिंह की स्मृति में नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुर

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय के.के. सिंह की स्मृति में शनिवार से नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर की शुरुआत की गई। यह शिविर बागबेड़ा स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय परिसर में 3 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के दौरान लगभग 1500 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही 200 से अधिक मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की व्यवस्था की गई है।

इस नेत्र शिविर के सफल आयोजन में रेड क्रॉस को विभिन्न सामाजिक एवं सहयोगी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा मरीजों की जांच एवं ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

रेड क्रॉस के सचिव ने बताया कि जिन मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा, उन्हें ऑपरेशन के बाद चश्मा एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराकर पूरी सुरक्षा के साथ घर भेजा जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं इस अवसर पर स्वर्गीय के.के. सिंह के पुत्र विकास सिंह ने कहा कि यह शिविर उनके पिता की स्मृति में जरूरतमंद लोगों को समर्पित है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बेहतर दृष्टि प्रदान करना और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई