Ranchi*रांची रॉयल्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 2–0 से हराया, महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी*

*रांची रॉयल्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 2–0 से हराया, महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी*

*रांची :* महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में रांची रॉयल्स ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए सूरमा हॉकी क्लब को 2–0 से पराजित किया। टीम ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन किया।

रांची की ओर से रुताजा दादासो पिसाल ने 30वें मिनट में पहला गोल दागा, जबकि साक्षी राणा ने 54वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को और मजबूत किया। मैच के दौरान रांची रॉयल्स ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

यह जीत रांची रॉयल्स की इस सीज़न की एक और शानदार उपलब्धि है। लगातार क्लीन शीट के साथ टीम ने यह साबित कर दिया है कि वह इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई