*मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामनाए*
*रांचीः* नववर्ष के शुभ अवसर पर मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिया सांसद श्री पप्पू यादव एवं कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री को नए वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भी सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी ओर से नववर्ष की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं तथा झारखंड की प्रगति और जनकल्याण के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।







