Jamshedpur *जमशेदपुर।* के धालभूमगढ़ प्रखंड के कानस गांव में एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

*जमशेदपुर।* के धालभूमगढ़ प्रखंड के कानस गांव में एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

 

लड़की का शव गांव के एक खेत के बगल में स्थित पेड़ पर उसकी ही ओढ़नी के सहारे फंदे से लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।

 

मृतका के हाथ पर D+L लिखा हुआ पाया गया है, जिसने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। यह निशान किसी रिश्ते या प्रेम संबंध की ओर इशारा कर रहा है।

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि नाबालिग की मौत के असली कारणों और D+L के रहस्य का पता लगाया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।