जमशेदपुर में स्व. रामदास सोरेन की 62वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई ग
जमशेदपुर स्थित जिला झामुमो संपर्क कार्यालय में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62वीं जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में स्व. रामदास सोरेन के पुत्र एवं घाटशीला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख बाघराई मार्डी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जन्म जयंती के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम को सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन का शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।







