रांची, 01 जनवरी आंग्ल नववर्ष 2026 की शुरुआत पर गुरुवार को राजधानी रांची के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह स ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग परिवार सहित भगवान के दर्शन कर नए वर्ष की शुरुआत की तथा बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की।
सुबह से ही रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए दिखे। लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। लोगों ने इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख शांति की कामना की।







