गुमला। जिले का रायडीह प्रखंड मंगलवार को आदिवासी परंपरा और संस्कृति की खुशबू से सराबोर है।
माझाटोली स्थित बैरियर बगीचा में पंखराज साहेब कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति स्वायतशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
कार्यक्रम स्थल पूरे दिन जनजातीय नृत्य-गान की मधुर धुनों से गूंजता रहेगा। कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके साथ ही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा झारखण्ड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा भी उपस्थित रहकर लोगों को संबोधित करेंगे।






