लायंस क्लब भारत ने मनाई स्व. ठाकुर रणविजय सिंह की जयंती, 51 जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल
जमशेदपुर, 29 दिसंबर: लायंस क्लब भारत द्वारा आज सुबह स्वर्गीय ठाकुर रणविजय सिंह जी की जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ साकची स्थित भरत सिंह जी के कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरत सिंह जी ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय ठाकुर रणविजय सिंह जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और उन्हें नमन कर किया। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावपूर्ण रहा।
इस पुनीत अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए, लायंस क्लब भारत ने समाज सेवा के तहत एक विशेष पहल की। क्लब के सदस्यों ने 51 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया, ताकि उन्हें सर्दी से राहत मिल सके। मुख्य अतिथि भरत सिंह ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति में असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, उपाध्यक्ष लायन मनोज सोनी, सचिव लायन आयुष्मान सिंह, लायन राजेश सिंह, लायन ज्योति सिंह, लायन सुधीर पांडे, राज चावला, मनिंदर शर्मा, रामकुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






