*झारखण्ड की वीर भूमि पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत
*रांची।*
देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का झारखण्ड आगमन पर प्रदेश की जनता ने हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार किया। राष्ट्रपति के आगमन से झारखण्ड की धरती गौरवान्वित हुई है।
राज्य के विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक लोक संस्कृति के माध्यम से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया और उनके झारखण्ड आगमन पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।






