गोपाल मैदान में पांच दिवसीय फ्लावर शो का हुआ उद्घाटन

गोपाल मैदान में पांच दिवसीय फ्लावर शो का हुआ उद्घाट

जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसायटी की ओर से 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान में भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस फ्लावर शो में जमशेदपुर के अलावा कोलकाता, रांची सहित विभिन्न स्थानों से आए प्रदर्शक अपने-अपने स्टॉल लगा रहे हैं।

रविवार की शाम आयोजित उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदररामम तथा टीआरएफ के प्रबंध निदेशक अभिजीत नानौती ने संयुक्त रूप से फ्लावर शो का उद्घाटन किया।

इस वर्ष फ्लावर शो की थीम ‘टॉपिएरी’ रखी गई है, जिसका अर्थ फूलों से की गई कलाकृतियाँ है। वहीं शो का स्लोगन ‘फैली है फूलों की कलाकृति, यही है जमशेदपुर की संस्कृति’ रखा गया है, जो फूलों की सुंदरता के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है।

फ्लावर शो की प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आयोजन के लिए गोपाल मैदान में कुल सात अलग-अलग हैंगर बनाए गए हैं। फ्लावर शो प्रतियोगिता कुल 10 वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 208 विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। इन श्रेणियों में उत्कृष्ट पुष्प, सब्जी, फल, औषधीय एवं ऑर्नामेंटल पौधों के साथ-साथ नवीन डिजाइनों की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

प्रतियोगिता में शौकिया प्रतिभागियों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों की भी भागीदारी रहेगी। फ्लावर शो का पुरस्कार वितरण समारोह 31 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई