जमशेदपुर में कल यानि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित हैँ, इसको लेकर तमाम सुरक्षा और प्रसाशनिक वयवस्था दुरुस्त कर दी गई हैँ,उनके सोनारी हवाई अड्डे पर आगमन और करणडीह दिसोम जाहेरथान एवं एनआईटी आदित्यपुर तक उनके कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला प्रसाशन द्वारा मॉक ड्रिल किया गया, बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आ रही हैँ, जहां आज शाम वो राजधानी रांची पहुंचेगी उसके बाद कल सुबह वो जमशेदपुर पहुंचेगी, और तीसरे दिन वो गुमला जाएंगी. जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर उनका आगमन सुबह 10:10 मिनट में होगा, जहां से 10:40 मिनट पर वो करणडीह दिसोम जाहेरथान पहुंचेंगी, यहाँ उनके साथ राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित होंगे, इंडियन संथाली राइटर्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित ओल चिकि लिपि के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सम्बोधन होगा, इसके बाद वो वहां से दोपहर 12 बजे वो जमशेदपुर परीसदन पहुंचेंगी, इसके उपरांत वो दोपहर 2:05 मिनट पर आदित्यपुर एनआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, और वहां से कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत सोनारी हवाई अड्डे से दोपहर 3:40 मिनट में वे वापस राजधानी रांची के लिए रवाना हो जाएंगी. मॉक ड्रिल एवं राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों को लेकर कोल्हान डीआईजी अनरंजन किसपोट्टा ने कहा की तक़रीबन ढाई हजार पुलिस अधिकारी एवं 10 आईपीएस अधिकारी, दो आईएएस अधिकारी तैनात हैँ, पुरे पुख्ता सुरक्षा वयवस्था के बिच महामाहिम राष्ट्रपति का कार्यक्रम संपन्न होगा.
बाईट — अनुरंजन किसपोट्टा ( डीआईजी, कोल्हान)






