सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके फैंस जगह जगह केक काट कर अपने सुपरस्टार को बधाई दे रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी मुंबई के पनवेल में भाई जान के फार्महाउस पर उनके जन्मदिन पार्टी देखा गया.
बता दें कि सलमान खान ने जन्मदिन के मौके पर अपने फार्महाउस में एक शानदार पार्टी दी जिसमें उनके परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे शामिल हुए. इस हाई प्रोफाइल पार्टी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ शामिल हुए. इस मौके पर सलमान खान और एमएस धोनी ने एक साथ फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. इस धमाकेदार फोटो को दोनों स्टार के फैंस बड़े पैमाने पर शेयर भी कर रहे हैं.






