*लोहरदगा में एसीबी ने पंचायत सचिव को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

*लोहरदगा में एसीबी ने पंचायत सचिव को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्ता*

 

*लोहरदगा :* जिले में शुक्रवार को सेन्हा प्रखंड के भड़गांव और डांडू पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को एसीबी की टीम ने 15000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पंचायत सचिव बागवानी योजना के लाभुक कृष्णा उरांव से मस्टर रोल जेनरेट करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। इसकी शिकायत एसीबी को मिली थी।शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप का सत्यापन होने पर एसीबी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में शुक्रवार को लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड कार्यालय पहुंची। वहां पर जैसे ही कृष्णा उरांव ने पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को रिश्वत के 15000 रुपये दिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव को धर दबोचा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई