रविवार को आयोजित होगी विहंगम योग विश्वशांति वैदिक महायज्ञ

रविवार को आयोजित होगी विहंगम योग विश्वशांति वैदिक महायज्ञ

वर्ष 2025 के अंतिम रविवार को प्रातः 10.30 बजे से विहंगम योग टाटा आश्रम बिस्टुपुर में एक कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा यज्ञ उपरांत संत समाज के द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। उक्त जानकारी परामर्शक नगीना सिंह, डॉ डी पी शुक्ला, संयोजक बिजेंदर उपाध्याय और समन्वयक नीरज मिश्रा ने संयुक्त रूप से साझा की।

मौके पर दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम वाराणसी से प्रकाशित विहंगम योग वार्षिक कैलेंडर 2026 का भी वितरण किया गया जिसमें परवेज अहमद, गणेश बाबू, बिनोद साहू, नागेंद्र चौधरी एवं महेश सिंह के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे।

नीरज मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2026 में शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के मध्य व्यापक रूप से विहंगम योग मेडिटेशन के महत्व एवं लाभों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई