आज 25 दिसंबर,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम किया गया।
ज्ञात हो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की स्थापना वर्ष 1925 हुई थी 2025 में स्थापना के 100 वर्ष पूरे हुये। इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ साथी आर एस राय ने पार्टी का झंडा फहराया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के लाल झंडे के झंडोत्तोलन के साथ “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगे। झंडोत्तोलन के पश्चात शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने देश की आज़ादी, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव अंबुज ठाकुर ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में देश के मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान और आम जनता के हक़ और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और समानता की स्थापना तक पार्टी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। बैंक, एल आई सी और माइंस के राष्ट्रीयकरण में कम्युनिस्ट पार्टी के संघर्ष का परिणाम है।
कॉम शशि कुमार वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, निजीकरण और सामाजिक असमानता के खिलाफ एक बार फिर जनआंदोलन को तेज़ करने की ज़रूरत पर जोर दिया। पार्टी अपने सौ वर्षों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने 1925 में पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक के संघर्षों, आंदोलनों और उपलब्धियों को याद किया। साथ ही आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ साथी कॉम बी एन सिंह,हीरा अरकने,निगमानंद पॉल,धनंजय शुक्ला,सत्येंद्र सिंह, एस प्रमाणिक,विक्रम कुमार एवं मुकेश रजक एवम अनेक सदस्य शामिल हुये।






