हरिणा में बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित वहीं सम्मेलन में झारखंड भाषा साहित्य परिषद के गठन की उठी मांग
पोटका: विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में मुक्तेश्वर धाम, हरिणा में एक भव्य बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर आयोजन को गरिमा प्रदान की।
सम्मेलन के दौरान बहुभाषीय कवि सम्मेलन, साहित्यिक विमर्श एवं समसामयिक साहित्य पर सार्थक चर्चा की गई। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर साहित्यिक संवाद को सशक्त करने का यह एक सार्थक प्रयास रहा। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह साहित्यकार विकाश कुमार भकत द्वारा रचित पांच पुस्तकों— इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर, अविस्मरणीय यादें, मुंबई (हिंदी एवं अंग्रेजी संस्करण), ए वॉल्यूम ऑफ अनटोल्ड स्टोरीज तथा विचारों की अभिव्यक्ति—का विधिवत लोकार्पण किया गया। समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लेखकों की पुस्तकों के स्टॉल भी लगाए गए, जिसे साहित्य प्रेमियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महान साहित्यकार, पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड भाषा साहित्य परिषद के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय भाषाओं एवं साहित्य को नई दिशा और पहचान मिलेगी। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विभिन्न भाषाओं में साहित्य सृजन करने वाले साहित्यकारों को ट्रस्ट की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के प्रख्यात कवि-लेखक देवाशीष मंडल, भुवनेश्वर (ओडिशा) के साहित्यकार एवं ओड़िया नाटककार राजेंद्र राउल, समाजसेवी डॉ. ए. के. लाल, पोटका के साहित्यकार सुनील कुमार दे, बीरेंद्र नाथ घोष, करुणामय मंडल, नारायण भकत, किशोर कुमार भकत, राही संस्था के संस्थापक विकाश कुमार साहनी, जन्मजेय सरदार, शंकर चंद्र गोप, रविकांत भकत, अजित कुंभकार, हिमांशु शेखर मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, हरिणा ग्राम प्रधान बजरंकन दंडपात, रघुनाथ सरदार, सुभाष सरदार, समरेंद्र सरदार, जानमडीह ग्राम प्रधान भुगनू सरदार, सूर्ज्या कुमार कर, आशुतोष मंडल, उज्ज्वल कुमार मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक अशीत कुमार मंडल, सरोज सीट तथा शिक्षिकाएं चाइना मंडल और रितु मंडल का विशेष योगदान रहा।
डॉ ए के लाल : समाजसेवी
सूर्य सिंह बेसरा पूर्व विधायक
विकास कुमार भगत साहित्यकार






