बिहार के भोजपुर जिले से सामने आए झारखण्ड पुलिस के हवलदार की हत्या के मामले ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सच सामने आया है।

बिहार के भोजपुर जिले से सामने आए झारखण्ड पुलिस के हवलदार की हत्या के मामले ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सच सामने आया है।

चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में छुट्टी पर आए झारखण्ड पुलिस के हवलदार पशुपतिनाथ तिवारी की नृशंस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि इस वारदात के पीछे किसी बाहरी अपराधी का नहीं, बल्कि उनके अपने बेटे का हाथ था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बेटे ने नौकरी, पैसे और संपत्ति के लालच में अपने ही पिता की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड को मृतक के बेटे विशाल तिवारी ने अपने दोस्त मो. जिशान अहमद जिलानी के साथ मिलकर अंजाम दिया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच के आधार पर कई अहम सुराग मिले हैं।

19 दिसंबर की देर रात गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पत्नी मणी देवी के बयान पर चांदी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच अधिकारियों के अनुसार, पशुपतिनाथ तिवारी की हत्या की साजिश करीब दो साल पहले भी रची गई थी, लेकिन उस समय यह योजना किसी कारणवश सफल नहीं हो सकी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई