*_मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जदयू की पांच सदस्यीय समिति गठित_

*_प्रकाशनार्थ समाचार_*

 

*_मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जदयू की पांच सदस्यीय समिति गठित*

 

जमशेदपुर।

मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने एक पांच सदस्यीय समिति की घोषणा की है।

 

इस समिति के संयोजक श्री कुलविन्दर सिंह पन्नू (जिला महामंत्री, पूर्वी सिंहभूम) एवं अध्यक्ष श्री अजय कुमार (जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष) को बनाया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में श्री प्रवीण सिंह (उलीडीह थाना अध्यक्ष), श्री लालू गौड़ (मानगो थाना अध्यक्ष) तथा श्री मुश्ताक अहमद (आजादनगर थाना अध्यक्ष) शामिल हैं।

 

घोषित समिति के माध्यम से मानगो नगर निगम क्षेत्र में वार्ड पार्षद अथवा मेयर पद के इच्छुक जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता संपर्क कर सकते हैं। समिति योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन/सम्पर्क प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।

 

— जारीकर्ता

सुबोध श्रीवास्तव

(जिलाध्यक्ष)

जनता दल यूनाइटेड

पूर्वी सिंहभूम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई