*पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निर्देश पर उप प्रमुख मुदस्सिर हक़ ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण*

*पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निर्देश पर उप प्रमुख मुदस्सिर हक़ ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

 

झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की के निर्देश पर आज गुरुवार को बेड़ो प्रखंड उप प्रमुख मुदस्सिर हक के द्वारा बेड़ो प्रखंड के नरकोपी क्षेत्र में अधीनस्थ जाड़े की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए ग्रामीणों एवं मदरसों के बच्चों के बीच कम्बल का वितरण किया गया l डोरंडा, नरकोपी, सरदा बाड़ी, चनकोपी,, चरका टंगरा और चान्हो के ग्रामीणों एवं बच्चों के बीच कम्बल बांटा गया lइस मौके पर उप प्रमुख मुदस्सिर हक ने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ रहा है, जिसको देखते हुए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निर्देश पर कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से कंबल का सदुपयोग करने की अपील की। कंबल प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कंबल बेसहारा लोगों के लिए बहुत मददगार है l और ठंड से बचाव के लिए उन्हें सहारा मिला है। मौके पर मुखिया सरिता एक्का, हबीब अंसारी, रुपदेव उरांव, कयूम अंसारी, अजीज, एकराम भाई, मौलाना इकबाल, बिसनु उरांव,मनोज उरांव इत्यादि मौजूद थे l

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई