प्रेस विज्ञप्ति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के लिए “खेलो इंडिया” एवं “फिट इंडिया” के माध्यम से साकार

प्रेस विज्ञप्ति
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के लिए “खेलो इंडिया” एवं “फिट इंडिया” के माध्यम से साका करने की दिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय माईकल जान आडिटोरियम बिष्टुपुर में इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सरयू राय (विधायक, जमशेदपुर पश्चिम), श्रीमती पूर्णिमा दास साहू (विधायक, जमशेदपुर पूर्वी), श्री सुधांशु ओझा (जिला भाजपा अध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम श्रद्धेय अटल जी के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अतिथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत कीः

इस अवसर पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने युवाओं से खेल और योग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राज्य, शहर और देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करने का आह्वान किया।
सांसद ने खेल महोत्सव का उद्देश्य देश की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ाना है।
श्री सरयू राय ने कहा कि झारखंड आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और ऐसे आयोजनों से भविष्य में और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे, जो देश का गौरव बढ़ाएंगे।
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर कुल आठ खेलों का आयोजन किया गया था इसमें मुख्य रूप से मैराथन,बैडमिंटन, खो खो, योगासन, कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो,बॉक्सिंग सहित फुटबॉल शामिल था ।
सभी खेलों के प्रशिक्षकों और आयोजन में अपनी सराहनीय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारी को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इसके पश्चात माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ऑनलाइन संबोधन सभी खिलाड़ियों, कोच, अभिभावकों सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल में अनंत संभावनाएं हैं।साथ ही आने वाले देश में दिनों में देश अनेक विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का मेजबानी करने जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से अहमदाबाद में संपन्न होने वाली कॉमनवेल्थ गेम का उन्होंने चर्चा किया।
सांसद खेल महोत्सव में इन सभी खेलों में लगभग 15000 लोगों ने अपना निबंधन कराया था। जबकि लगभग 10000 खिलाड़ियों ने सीधे-सीधे जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिरकत की।
पूरे सांसद खेल महोत्सव में विशेष योगदान करने के लिए क्रीड़ा भारती के प्रदेश सचिव राजीव कुमार,भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह एवं प्रदेश कार्रसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से मेनका सरदार,चंद्रशेखर मिश्रा अनिल सिंह मिथिलेश सिंह यादव चित्तरंजन वर्मा,गुंजन यादव,दीपू सिंह, मारुति नंदन पांडे, प्रशांत पोद्दार,विनोद राय ,रविंद्र सिंह, आनंद कुमार, नीतीश कुशवाहा, चिंटू सिंह, नागेंद्र पांडे,राम प्रसाद जायसवाल,अर्जुन शर्मा,गोपाल जायसवाल,बलबीर मंडल, सांसद खेल महोत्सव के संयोजक संजीव कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई