पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में बढ़ते स्वास्थ्य संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. चुरगी गांव में बीमारी से हुई दो महिलाओं की मौत और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने की खबर के बाद सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की स्टेट मेडिकल टीम बुधवार को प्रभावित इलाके में पहुंची.
स्टेट टीम के सदस्यों ने मृतक जावनी लागूरी और तुरी चंपिया के घर जाकर उनके परिजनों से गहन पूछताछ की. जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि दोनों महिलाएं पिछले छह महीनों से बीमार थीं. अस्पताल जाने के बजाय, परिजन उनका इलाज स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों और झाड़-फूंक के माध्यम से करवा रहे थे. टीम ने महिलाओं के रहने की स्थिति और घर के अंदर के माहौल का भी जायजा





