प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.और. उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा मार्गदर्शक बना रहेगा. अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1996 से 2004 के बीच तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन से यह साबित किया कि महानता पद से नहीं, बल्कि अच्छे आचरण से बनती है, और वही समाज को सही दिशा दिखाती है. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और उनका निधन 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में हुआ. उनकी जयंती को देशभर में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.





