*झारखंड में ठंड का बढ़ा सितम, 12 जिलों में येलो अलर्ट*

*झारखंड में ठंड का बढ़ा सितम, 12 जिलों में येलो अलर्ट

 

*रांची :* झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ठंड को देखते हुए राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

 

*अभी और गिरेगा तापमान*

 

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार निचले क्षोभमंडल में ठंडी हवाएं सक्रिय हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। यह स्थिति 27 दिसंबर तक बनी रह सकती है। राज्य के 9 जिलों में तापमान पहले ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

 

*इन जिलों में ज्यादा असर*

 

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो को ठंड के लिहाज से संवेदनशील बताया है। इन जिलों में शीतलहर का असर अधिक रहेगा।

 

*गुमला सबसे ठंडा जिला*

 

गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में 6.1 डिग्री, हजारीबाग में 7.2 डिग्री और रांची में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई