रांची विधानसभा से उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस 2025 का चुनाव जीता

रांची विधानसभा से उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस 2025 का चुनाव जीता

रांची : रांची विधानसभा क्षेत्र से उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस 2025 का चुनाव जीतकर एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस शानदार जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास एवं विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाइयाँ बाँटकर और नारे लगाकर मोहम्मद फिरदौस को जीत की बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहम्मद फिरदौस की जीत युवाओं की आवाज़ और संगठन में उनके मजबूत नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक है। वहीं मोहम्मद फिरदौस ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं के अधिकार, रोजगार और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

इस जीत को रांची विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड में कांग्रेस संगठन के लिए एक बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई