*राँची।* नगर निगम शहर के लोगों और बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है
इसी कड़ी में वार्ड संख्या 33 स्थित आईटीआई बस स्टैंड को बेहतर और आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।करीब 4 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस बस स्टैंड के विकास के लिए आज 23 दिसंबर 2025 को नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने अचानक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय बस स्टैंड परिसर में कई जगह अतिक्रमण पाया गया। इस पर प्रशासक के निर्देश पर एक घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने ठेला, खोमचा, गुमटी, अस्थायी दुकानें और अन्य बाधक ढांचे हटाकर पूरे इलाके को पूरी तरह साफ कराया, ताकि बसों और यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
नगर निगम का कहना है कि आईटीआई बस स्टैंड को जल्द ही यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।





