वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के संबंध में सूचना संकलन करते हुए, अवैध मादक पदार्थों के व्यापार की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए

आजादनगर थाना कांड सं0-96/2025, 120-22/12/2025, धारा-218/22/8/29 NUS ACL
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के संबंध में सूचना संकलन करते हुए, अवैध मादक पदार्थों के व्यापार की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार” शुरू किया गया है । इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। दिनांक- 22/12/2025 के शाम छः बजे के करीब गठित टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि पारडीह तामोरेलीया लिंक रोड नियर सीटी ईन होटल के पास एक अज्ञात व्यक्ति गांजा बेच रहा है। वरीय पदाधिकारी को इसकी सुचना देते हुए आदेशानुसार सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई करने हेतु विशेष छापामारी दल आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित पारडिह तामोलिया लिंक रोड नियर सीटी ईन होटल के पास पहुँचा एवं गुप्तचर द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्तिय को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से पुछ-ताछ करने पर अपना नाम पता- मंटू सिंह उर्फ फुयु उम्र करीब 35 वर्ष पे० स्व० मनोज सिंह सा० कुमरूम बस्ती नियर NH33 थाना- मानगो, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बताया। इनके पास से 41 पुडिया ( करीब 301.31 ग्राम) अवैध गांजा एवं 1700 रूपये नगद बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया एवं इन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात सुसंगत धारायों में प्राथमिकी दर्ज कर आज दिनांक 23/12/2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम / पता-
1. मंटु सिंह उर्फ फुचु उम्र करीब 35 वर्ष पे० स्व० मनोज सिंह सा० कुमरूम बस्ती नियर NH33 थाना- मान्गो जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
अपराधिक
इतिहासः- 1. मानगो थाना कांड सं0-305/2023 धारा-17 (a)/21(a)/22(a) NDPS Act.
2. मानगो थाना कांड सं0-77/2017 धारा-17(a)/21(a)/22(a)/29 NDPS Act.
3. मानगो थाना कांड सं0-18/2022 धारा-20(b)(ii) (A) NDPS Act
जाप्त सामानों का विवरणीः- 41 पुड़िया गांजा बरामद हुआ जिसका कुल वजन 301.31 ग्राम है एवं 1700 रूपया नगद बरामद।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी कर्मियों का नाम एवं पदनामः-
1. पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
2. पु०नि० सह थाना प्रभारी आजादनगर थाना।
3. पु०अ०नि० जाफर अंसारी।
4. पु०अ०नि० श्रीकान्त कुमार।
5. पु०अ०नि० दीपक रौशन।
6. पु०अ०नि० ईश्वर दयाल मुण्डा
7. स०अ०नि० विजय कुमार दुबे।
Deskt

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई