डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल जमशेदपुर-20वां वार्षिक खेल दिवस का भव्य उत्सव दिनांक 23 दिसंबर 2025
स्थान: जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर
# खेल न केवल शरीर को सशक्त बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं।”
डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल ने अपने 20वें वार्षिक खेल दिवस का उत्सव अतुलनीय उत्साह और भव्यता के साथ दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मनाया। परिसर रंग-बिरंगे झंडों से सजा हुआ था, जो ऊर्जा, अनुशासन और रंगों का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रहा था तथा विद्यालय की समप्र शिक्षा और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शा रहा था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सौरव तिवारी, सचिव झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के आगमन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर खेल दिवस का विधिवत उद्घाटन किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना पर प्रकाश डाला।
सुगठित मार्च पास्ट ने कार्यक्रम की शुरुआत को आकर्षक बना दिया। विद्यालय के रूबी, टोपाजन, एमराल्ड एवं सफायर हाउस के विद्यार्थियों ने बैंड की मधुर धुनों पर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जो समन्वय, गर्व और समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन था। मुख्य अतिथि ने मंच के सामने से गुजरते प्रत्येक वल की सलामी स्वीकार की, जिस पर दर्शकों की जोरदार तालियां गूंज उठी।
इसके बाद टॉर्च प्रज्वलन हुआ जो गोल समारोह के प्रारंभ का प्रतीक था। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को ऊंचा लक्ष्य रखने, महत्वाकांक्षा और दृढ़ता को अपनाने के लिए प्रेरित कियााविद्यालय के प्रेसिडेंट मोहम्मद शाहान द्वारा खेल की शपथ दिलाई गई, जिसमें निष्पक्ष खेल टीमवर्क और खेल भावना के मूल्यों को दोहराया गया।
प्रदर्शनात्मक कार्यक्रम
प्रदर्शनात्मक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अनुशासन, समन्वय और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
नर्सरी के बच्चों द्वारा “लिटिल ड्रीमर्स” प्रस्तुति,
एल. के. जी. एवं यू.के.जी. के बच्चों द्वारा “ट्वलिंग ड्रिल”,
कक्षा 1-11 द्वारा स्वैग स्क्वाड ड्रिल,
कक्षा III-IV द्वारा फ्लैग ड्रिल, रेनबो कलर
कक्षा V-VI द्वारा गोनीज ड्रिल,
तथा कक्षा VII-VIII द्वारा अनुशासन एवं आत्मरक्षा कौशल पर आधारित ताइक्वांडो ड्रिल का प्रभावशाली प्रदर्शन
किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।
खेल प्रतियोगिताएँ
जूनियर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, बाधा दौड़, कोन संतुलन, चिह्न उठाओ प्रतियोगिता तथा पिरामिड गतिविधि जैसी रोचक खेल स्पर्धाओं में भाग लिया गया।
वहीं सीनियर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शीट पुट, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, रिले दौड़ रिले दौड़ तथा रस्साकशी जैसी ऊर्जावान और प्रतिस्पर्धात्मक खेल स्पर्धाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृर खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर डी. बी.एम.एस. संस्था के चेयरपर्सन (वित्त) श्री बी. चंद्रशेखर, प्रशासनिक अध्यक्षा श्रीमती ललिता चंद्रशेखर, सचिव श्रीमती अनीता रामकृष्णा, संयुक्त सचिव श्रीमती उषा मालिनी, कोषाध्यक्षा श्रीमती भुवना कृष्णन, संयुक्त कोषाध्यक्षा श्रीमती अरुणा रवि, प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत भामरा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सुपर्णा राब एवं श्रीमती एस. शिरीन, कोऑर्डिनेटर
खेल विभाग की विभागाध्यक्षा श्रीमती सुप्रभा पांडा, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की खेल समन्वयक श्रीमती सुप्रभा पांडा एवं उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन, उत्कुश समन्वय और अभक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक शपन्न हुआ।
वार्षिक खेल दिवस विद्यालय के विद्यार्थियों में एथलेटिक प्रतिभा, अनुशासन, टीय भावना एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ, जो विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया-
जूनियर बालक वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आरूप दरा念
जूनियर बालिका वर्ग की सर्वश्रेत खिलाड़ी धारा महतो..
सब जूनियर बालक वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ….. अंकित कुमार गुप्ता..
सब जूनियर बालिका वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिव्यांशी मोहंती
सीनियर बालक वर्ग के सर्वश्रेष्व खिलाड़ी हमजा महेता तथा अभिराज उज्जैन
सीनियर बालिका वर्ग की सर्वश्रेष्ष खिलाड़ी सोनम कुमारी
सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट पुरस्कार टोपाज हाउस
ओवरऑल चैंपियनशिप के विजेता एमराल्ड हाउस..
ओवरऑल चैंपियनशिप के उपविजेता. रूबी हाउस
सबसे अनुशासित हाउस का पुरस्कार एसडहाउस..
कार्यक्रम का समापन विद्यालय गाय के साथ-साथ राष्ट्रगान के साथ हुआ।





