प्रेस विज्ञप्ति
*भारतीय ओबीसी विचार मंच का जन सभा सम्पन्*
भारतीय ओबीसी विचार मंच की ओर से जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर एक जन सभा कर ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों के पुर्णत: क्रियान्वयन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री को माननीय उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहु ने की । सभा का संचालन मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विजय यादव ने किया । महामंत्री सुजीत शर्मा ने जन सभा के विषय वस्तु को रख कर कार्यक्रम की शुरूआत किए। विजय यादव ने आज के संदर्भ में ओबीसी समुदाय के सबसे बड़ी परेशानी जाति प्रमाण पत्र ना बनने पर सभी का ध्यान केंद्रित कि ज्ञौर सरकार से मांग की कि इस प्रक्रिया को सरल बनाया जाए जिससे यह समुदाय समुचित लाभ ले सकें। अध्यक्ष राम बल्लभ साहु ने सरकार से प्रखंड वार कैंप लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग रखें और खतियान की अनिवार्यता समाप्त करने पर जोड़ दिए। मंच के प्रवक्ता राजकुमार यादव ने ओबीसी को एकजुट रहने का आह्वान किया ।जनसभा को ओबीसी समुदाय के बहुत सारे जातियों के प्रतिनिधियों ने अपनी बिचारो रखते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही जटिलताओं को सरकार से दूर करने की मांग किया। एवं सरकार से ओबीसी के लिए 27 परसेंट आरक्षण पूर्ण रूप से लागू करने की भी मांग की गई सभा को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से संगठन सचिव जितेंद्र यादव मनोज गुप्ता, देव शरण सिंह , रमेश राय योगेंद्र यादव, ज्युत शर्मा, शम्भु शरण, विनोद यादव गोवर्धन पात्रों, शम्भु सिंह गांधी, राकेश साहू ,सुरेंद्र शर्मा, मिला शर्मा, कांता देवी , सुभाष लोहार, धीरेंद्र कुमार, सुरेश राय, आरके वर्मा ,सुमंत कुमार सिंह राजकिशोर प्रसाद, अशोक दास ,अरुण बारिक ,संजय मालाकार, पिंकी शर्मा, प्रताप यादव ने सभा को संबोधित किया । सभा में सैकड़ो ओबीसी समुदाय के लोग शामिल थे ।
धन्यवाद
बिजय यादव
कार्यकारी अध्यक्ष
भारतीय ओबीसी विचार मंच
मो.- 790 327 28 22 ।






