राँची। कांके रोड स्थित जज कॉलोनी पास आज एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

राँची। कांके रोड स्थित जज कॉलोनी पास आज एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संभवतः तेज रफ्तार में थी और चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, इस वजह से तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और मुख्य सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह डिवाइडर पर चढ़कर फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई पैदल यात्री या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

फिलहाल घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। घटना राजभवन के पीछे वाले गेट के पास, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय से ठीक पहले घटी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई