आर बी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने 5 हजार जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

आर बी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने 5 हजार जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
रक्तदान व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी हुआ आयोजन
जमशेदपुर, 21 दिसंबर।
आर बी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्व. आर बी सिंह की स्मृति में जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर परिसर में चतुर्थ कंबल वितरण, रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर पांच हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जबकि करीब 150 लोगों ने रक्तदान किया। इस वर्ष पहली बार निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन आर बी सिंह के पुत्र शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं श्याम सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य अतिथियों ने स्व. आर बी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस मौके पर शिवजी सिंह ने कहा कि वे अपने पिता की स्मृति में लगातार चौथे वर्ष यह आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की भी शुरुआत की गई है, ताकि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिविर में उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि स्व. आर बी सिंह का समाज से गहरा जुड़ाव रहा है, जिसे उनके पुत्र आज भी जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही स्व. आर बी सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दिए संस्कार समाज सेवा के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
नेत्र जांच शिविर में डॉ. विवेक केडिया एवं उनकी चिकित्सक टीम द्वारा करीब 160 जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, वीएचपी नेता अरुण सिंह, चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महंत विद्यानंद सरस्वती, इस्पात मेल एवं चमकता आईना के प्रबंध संपादक बृजभूषण सिंह, पत्रकार ब्रजेश सिंह, सुनील अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई