एस. ई. रेलवे मिक्सड हाई स्कूल बंगाली माध्यम का चौथा एल्यूमिनी मीट धूमधाम से मनाया गया
जमशेदपुर दिनांक 21 दिसंबर 2025 को एस. ई. रेलवे मिक्स्ड हाई स्कूल (बंगाली माध्यम), टाटानगर का चौथा एलुमनी मीट टाटानगर रेलवे इंस्टीट्यूट में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न भागों से आए 200 से अधिक पूर्व छात्र – छात्रा एकत्रित हुए और रेलवे स्कूल में बिताए अपने स्वर्णिम छात्र जीवन की यादों को साझा किया।
पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों/ छात्राओं द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट नाश्ता एवं दोपहर भोज की व्यवस्था की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में एलुमनी मीट का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा।
इस सफल आयोजन को सम्पन्न कराने में चमक सेनगुप्ता, सुब्रत घोष, संजीत पॉल, रतन पॉल, श्यामा पॉल, उत्तम आचार्य, बिनय सिकदार, पियूष दास, ज्योतिर्मय रक्षित, श्रीमती मंदिरा सेन, साधन रॉय, चंदन चक्रवर्ती, चंचल बैराग्य , श्रीमती केया कुन्डु , श्रीमती असीमा गोस्वामी , शुभाशीष पॉल ने विशेष पहल और योगदान दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट शहजाद खान






