जुए के अड्डे पर कोवाली पुलिस का छापा, सात बाइक व नकदी जब्त, 7 नामजद समेत 15 अज्ञात पर मामला दर्ज

जुए के अड्डे पर कोवाली पुलिस का छापा, सात बाइक व नकदी जब्त, 7 नामजद समेत 15 अज्ञात पर मामला दर्ज

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हरिओम नगर के पीछे खुले स्थान पर बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किया। छापामारी के दौरान जुआ खेल रहे सभी जुआड़ी खुले स्थान का लाभ उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से सात बाइक, ₹530 नकद तथा ताश के दो बंडल बरामद किए। इस मामले में कोवाली पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात जुआरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई