*बिजली टैरिफ, घरेलू ग्रामीण 3.50 और घरेलू 3.45 रुपए प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ता*
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक के लिए अपना प्रस्तावित बिजली टैरिफ जारी किया है। इसमें घरेलू ग्रामीण बिजली की दर को प्रति यूनिट 6.70 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ा कर 10.20 रुपए और घरेलू शहरी बिजली की दर 6.85 रुपए प्रति यूनिट से बढा कर 1.30 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। घरेलू ग्रामीण उपभोक्ता के लिए फिक्स्ड चार्ज भी 75 रुपए से बढ़ा कर 125 रुपए और शहरी उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज 100 रुपए से बढ़ा कर 150 रुपए करने का प्रस्ताव है। इसी तरह अन्य श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के टैरिफ और फिक्स्ड चार्ज में भी बढोत्तरी का प्रस्ताव है। इस पर जेबीवीएनएल ने बिजली उपभोक्ताओं से 16 जनवरी 2026 तक सुझाव और आपत्तियां मांगी है।






