टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र टाटानगर में प्रशिक्षणनार्थी लोको पायलट को प्रशिक्षण केन्द्र के क्लासरूम में आग लगने पर बचाव राहत कार्य में उपयोगी इमरजेन्सी रेस्स्कू कार्य कला का प्रशिक्षण दिया ।

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र टाटानगर में प्रशिक्षणनार्थी लोको पायलट को प्रशिक्षण केन्द्र के क्लासरूम में आग लगने पर बचाव राहत कार्य में उपयोगी इमरजेन्सी रेस्स्कू कार्य कला का प्रशिक्षण दिया ।
सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारणो से क्लासरूम में आग लगने पर भगदड़ की स्थिति में घायलो की संख्या अधिक हो जाती है । घटनास्थल पर चार तरह के घायल, असहाय फंसे व्यक्ति होते हैं एक, जिन्हें अति आवश्यक तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता होती है दूसरा,आवश्यक चिकित्सा तीसरा, छोटी-मोटी चोटिल,चौथा, हादसा के चपेट में मृत व्यक्ति पड़े मिलते है, ऐसी स्थिति में वचाव कर्ता की कार्य कौशलता से ही गोल्डल आवर में दक्षता पूर्ण कार्य से अधिक लोगों की जीवन रक्षा की जा सकती है । इसके लिए , ट्राई एज करते हुए रेस्क्यू विधि बताई गई । आग लगाने पर स्टॉप, ड्रॉप और रोल मैथड बताई गई । वजन दार घायल व्यक्ति को रेस्स्कू करने की ब्लैंकेट ड्रेग, के साथ संर्किण स्थल में फंसे घायल को रेस्स्कू करने की विधि टो ड्रेग,बोलाईन ड्रेग विधि की जिवांत प्रस्तुती कर प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कीआपदा में संयमता, कौशलता विवेकपूर्ण की गई कार्य से ही मानव जीवन रक्षा,पशु जीवन सुरक्षा के साथ संपत्ति की हानि होने से रक्षा की जा सकती है ।
प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में लोको पायलट को फायर संयंत्र उपयोग करने की सुरक्षात्मक विधि की प्रशिक्षण डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद द्वारा दी गई ।
भगदड़ में चोट ग्रस्त पिड़ीत को बैंडेज करने की विधि का जीवंत प्रस्तुति डेमोंस्ट्रेटर अनामिका मंडल द्वारा प्रशिक्षित किया गया । सीपीआर देने की पद्धति, मैनमेड स्ट्रेचर तैयार कर रेस्स्कू कार्य करने की विधि की विस्तृत जानकारी दी गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे हावड़ा, संतरागाछी खड़गपुर, रांची, आद्रा, बोकारो, टाटानगर,चक्रधरपुर, राउरकेला, के कुल एक सौ पचास लोकों पायलट के साथ प्रशिक्षण केन्द्र के अनुदेशक और लिपिक गण उपस्थित रहे वही सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद, अनामिका मंडल, गीता कुमारी, तेजीता उपस्थित रहे । लोको पायलटो ने सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण कला का प्रशंसा किया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई